July 23, 2024

ब्लॉकचैन प्रोजेक्ट समीक्षा: वेलास (VLX)

ब्लॉकचेन में प्रति सेकंड 30,000 स्थानांतरण की गति? अगर आपको यह कोई मजाक लग रहा है तो यकीन मानिए ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह आपके और हमारे जैसा ही वास्तविक तथ्य है। यह अद्भुत उपलब्धि एक ब्लॉकचेन तकनीक समर्थित स्विस प्रोजेक्ट ‘वेलास’ द्वारा हासिल की गई है।  यह परियोजना उन कुछ उदाहरणों में से एक है जिनके वादे सिर्फ श्वेतपत्र (whitepaper) और तकनीकी दस्तावेजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वास्तविकता में भी सार्थक हैं।
आज हमारे बीच की कुछ सबसे लोकप्रिय ब्लॉकचेन तकनीकों को एक सुस्त स्थानांतरण की गति के साथ जोड़ा जाता है जो कि अधिकतम 20 t/ps तक ही जा सकती है।  वेलास की अत्याधुनिक तकनीक के साथ, यह गति 1500 गुना तेज हो जाती है।  यह उपलब्धि भविष्य में ब्लॉकचैन के साथ संभव हो सकने वाले विकल्पों की मज़बूती को भी प्रस्तुत करता है।
ब्लॉकचैन प्रोजेक्ट समीक्षा: वेलास by ब्लॉकसूत्र

वेलास: एक अवलोकन

इस ब्लॉकसूत्र लेख के माध्यम से हम स्विट्जरलैंड स्थित ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट- वेलास का एक संक्षिप्त अवलोकन  करेंगे। इसका अंग्रेजी संस्करण आप यहाँ पढ़ सकते हैं 👉 Blockchain Project Review: Velas (VLX)

वेलास क्या है?

 वेलास का अर्थ है ‘स्वायत्त आभासी विस्तार अधिगम प्रणाली’ अथवा ‘वर्चुअल एक्सपैंडिंग लर्निंग ऑटोनॉमस सिस्टम’। 2019 में अस्तित्व में आने वाली यह परियोजना, मुख्य रूप से मौजूदा ब्लॉकचेन टेक की कमियों को दूर करके मापक्रमण(scalability) के मुद्दों को हल करने की  वकालत करती है। ब्लॉकचेन पारिस्थितिकी में वेलास ऐसा वादा करने वाले पहले लोग नहीं हैं, हालांकि यह विकेंद्रीकरण और सुरक्षा से समझौता किए बिना उच्च-गति स्थानांतरण प्रसंस्करण की प्रतिबद्धताओं के साथ पहला ज़रूर है।

ब्लॉकसूत्र ब्राउनी

Blocksutra Brownie- Velax (VLX) Token
 

वेलास: एक संगठन की दृष्टि से

 टीम

एक उम्दा परियोजना एक कर्मठ टीम के साथ शुरू होती है और अनुभवी सलाहकारिता(Mentorship) के तहत फलती-फूलती है।  वेलास इन दोनों मोर्चों पर ही अपेक्षाओं की पूर्ति करता है।
संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एलेक्स अलेक्जेंड्रोव (Alex Alexandrov) ब्लॉकचैन उद्योग का एक जाना माना नाम है। वह तकनीकी क्षेत्र में अपनी पूर्व उपलब्धियों के चलते कई बार सुर्खियों में भी आ चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह Coinpayments के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। उन्होंने विगत में coincable की स्थापना की और वर्तमान में ब्लॉकचैन सोसाइटी कनाडा के प्रतिष्ठित बोर्ड ऑफ मेंबर्स में से एक हैं।
मार्शल लॉन्ग और कीनोट के सीईओ डॉ. मो लेविन टीम में अन्य दो और उल्लेखनीय नाम हैं। सलाहकार के तौर पर टीम कुछ तकनीकी रूप से पारंगत लोगों के मार्गदर्शन में आगे काम कर रही है।
 Velas Partnerships- Blocksutra

 मुख्य साझेदारी

वेलास सक्रिय रूप से माइंड एआई(MindAI), जो की एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता(आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इंजन और एक पारिस्थितिकी तंत्र को AI के माध्यम से पुनः परिभाषित करने के लिए साझेदारी कर रहा है।  यह Coinpayments प्लेटफ़ॉर्म के साथ भी साझेदारी रखता है जो 2014 से एक विशालकाय भुगतान प्रणाली के रूप में अवस्थित है। Coinpayments के साथ मूल टोकन वेलास (VLX) की साझेदारी एक अतिरिक्त रियायती स्थानांतरण शुल्क की भी सुविधा प्रदान करती है।

 वेलास: आभासी क्रिप्टो मुद्रा (VLX)

वेलास प्रोजेक्ट एक उपयोगिता-संचालित वेलस (VLX) टोकन द्वारा समर्थित है। पूर्वनिर्धारित वीएलएक्स टोकन की कुल संख्या  2,000,000,000 है। यह आभासी मुद्रा (टोकन) इंट्रा-वॉलेट उपयोग और कॉइनपेमेंट्स प्लेटफॉर्म के लिए रियायती सेवाओं के साथ आता है।  वेलास इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के अलावा, वीएलएक्स टोकन की सार्थकता भुगतान और लेनदेन के लिए भी है।  वीएलएक्स टोकन उपयोगकर्ताओं के लिए स्टैकिंग और जीपीयू योगदान भी अतिरिक्त
लाभकारी योजना के रूप में मौजूद है।

वेलास: एक ब्लॉकचैन

AIDPOS या ‘Artificial Intuition Delegated Proof of Stake’ तंत्र का उपयोग वेलास ब्लॉकचैन द्वारा किया जा रहा है। AIDPOS सरंचना एक अभूतपूर्व और अनोखे अनुकूलन तंत्र पर आधारित है। वेलास का ब्लॉकचेन कृत्रिम अंतर्ज्ञान ’प्रोटोकॉल के साथ AIDPOS को समायोजित करता है।
कृत्रिम अंतर्ज्ञान(Artificial Intuition) मानव चेतना और सॉफ्टवेयर को एक ही बिंदु पर प्रेषित करने का काम करता है जिससे अभूतपूर्व समायोजन और उम्दा परिचालन क्षमता हासिल की जा सके। इसी प्रोटोकॉल के माध्यम से ही 30,000 t/ps की संभावनाएं मुमकिन हो पायी हैं।

विशेषताएं

श्नोर हस्ताक्षर (Schnorr Signature)
से लैस संयुक्त डिजिटल बटुए(wallet), धारकों की सुरक्षा के लिए हस्ताक्षर सुनिश्चित करते हैं। और प्रयोग बंद होते ही स्थानांतरण की प्रक्रिया अपने आप ही बंद हो जाने की युक्ति भी प्रदान करता है।
परिवर्धित सुरक्षा नियंत्रण (Enhanced Security Control)
30,000 t / ps, और PoS एल्गोरिथ्म के साथ संवर्धित सुरक्षा नियंत्रण, नेटवर्क को 51% हमले के खिलाफ प्रभावी रूप से दृढ़ता प्रदान करता है।  साथ ही साथ यह इसे डबल-अटैक अटैक प्रूफ भी बनाता है।
उपयोगकर्ताओं को प्लेटफॉर्म के मूल टोकन वीएलएक्स के साथ अन्य क्रिप्टोकरेंसी (जैसे बिटकॉइन, ईथर, रिपल, आदि) को संग्रहित करने में सक्षम बनाता है।  इसके साथ ही निजी कुंजी सीड के माध्यम से, मूल टोकन वीएलएक्स क्रिप्टोकरेंसी का संग्रहण तथा बहु-हस्ताक्षर बैकअप की सुविधा मिल पाती है।
नोड स्टेकर्स अन्य उपयोगकर्ताओं को अगले उत्पादन चक्र में ब्लॉक के गठन में भाग लेने के लिए किसी भी विशेष नोड के पर अपने वीएलएक्स टोकन को लगाने की अनुमति देते हैं। ब्लॉक निर्माता बनने में सफल होने वाले नोड्स अपने ब्लॉक रिवार्ड का 80% उन उपयोगकर्ताओं को वितरित करेंगे, जिन्होंने उनके चुनाव की सही भविष्यवाणी की थी।
वेलास डेस्कटॉप वॉलेट एक अतिसुरक्षित वॉलेट योजना है जो विंडोज, मैकओएस और लिनक्स तीनों प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध है।
एक वेब-आधारित यूनिवर्सल ब्लॉक एक्सप्लोरर जो डेवलपर्स की मदद के लिए REST API की सुविधा से लैस है।

निष्कर्ष

कॉइनपेमेंट्स के समर्थन और एक सुपर अनुभवी तकनीकी प्रबल टीम के साथ, भविष्य निश्चित रूप से आशाजनक दिखायी देता है। विकास में प्रयुक्त अभिनव तकनीक वास्तव में अनुकरणीय है और संयुक्त उपयोगकर्ताओं के लिए मल्टी-वॉलेट तकनीक इसकी एक महत्वपूर्ण झलक है। कोर में निहित AIDPOS और अत्याधुनिक अंतर्ज्ञान प्रोटोकॉल तकनीकी संभावनाओं पर विचार करने के लिए बार बार मजबूर करता है।
वीएलएक्स टोकन, जो कि वेलास की अपनी स्वयं की क्रिप्टोकरेंसी है, न केवल अपने परिस्थितिकी तंत्र पर उपयोगिता-संचालित है, बल्कि दूसरे निकाय के उपयोगकर्ताओं को भी सशक्त बनाता है। श्नोर सिग्नेचर समायोजन और 30,000 t/ ps की असाधारण गति इसे एक ठोस परियोजना के रूप में प्रस्तुत करती है, जिसमें निश्चित रूप से ब्लॉकचेन तकनीक को नए आयामों तक पहुंचाने की क्षमता है।
(यह प्रोजेक्ट  क्रिप्टो प्लेयर्स इंडिया के सहयोग से प्रकाशित हुआ है)
अन्य ब्लॉकचेन-आधारित परियोजनाओं के बारे में जानने के लिए फेसबुक, ट्विटर और टेलीग्राम पर ब्लॉकसूत्र को लाइक और उसका अनुसरण करें।

2 thoughts on “ब्लॉकचैन प्रोजेक्ट समीक्षा: वेलास (VLX)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Subscribe Our Email
LinkedIn
Instagram
Telegram